

आज बिलासपुर शहर से लगा ग्राम बिरकोना में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया जिसमें कांग्रेस ने पारंपरिक तरीके से पूजा पाठ करते हुए धान खरीदी का शुभारंभ किया अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर , केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी ने खुद किसान का धान तौलकर धान खरीदी का शुभारंभ किया ।उपरोक्त कार्यक्रम में भुवनेश्वर यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजेन्द्र शुक्ला मंडी अध्यक्ष, अंकित गौरहा जिला पंचायत सदस्य,झगरराम सुर्यवंशी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेलतरा, राजेन्द्र साहु छाया विधायक, विनोद साहु अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर , रूपनारायण बच्छ, यदुनंदन कौशिक, लक्ष्मण साहु,कमल बच्छ ,किसन पटेल, प्रमोद रजक, रामकुशल साहु, लोमश साहु, मंडी साहु, उमाशंकर शर्मा, अमृत बरेठ ,राजेश सुर्यवंशी, मदन श्रीवास, नीरज सोनी, अनिल यादव, गुलाला यादव संतोष मिश्रा तथा आसपास के किसान गण भारी संख्या में उपस्थित थे । आज लगभग 500 क्विंटल धान की खरीदी की गई । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई ने किया ।


