भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आम सभा को किया संबोधित बघेल सरकार पर किया वार..

बिलासपुर :– भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रेलवे परिक्षेत्र स्थित फुटबॉल मैदान में विशाल आम सभा को संबोधित किया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की नो साल की उपलब्धियों को आम जनता के सामने पेश किया। साथ ही प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घोटाले की सरकार कहा। इसके अलावा भी कई गंभीर आरोप लगाए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज विशाल आम सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन रेलवे परिक्षेत्र स्थित सांस्कृतिक फुटबॉल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में जगत प्रकाश नड्डा का भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने किया।

विशाल आमसभा को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज पांडे, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने विशाल आमसभा को संबोधित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने करीब आधे घंटे के भाषण में विशाल आमसभा को संबोधन के दौरान मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को सबके सामने रखा नेता ने बताया कि 9 साल पहले देश के साथ कांग्रेस ने भद्दा मजाक किया। ना तो देश की माली स्थिति अच्छी थी और ना ही देश का शासन प्रबंधन ही ठीक था।

जेपी नड्डा ने इस दौरान केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को बारी-बारी से पेश किया। उन्होंने बताया कि कोरोला काल में मोदी सरकार ने मुफ्त में 220 करोड़ मुफ्त में कोरोना का टीका लगवाया। आज से 9 साल पहले भारत की मेडिसिन व्यवस्था ठीक नहीं थी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पढ़ते लिखते नहीं है। किसी को उनकी बातों में आने की जरूरत नहीं है ।भाषण के दौरान जीपी नंदिनी प्रदेश की सरकार पर केंद्रीय योजनाओं को अपना बनाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार केंद्रीय योजनाओं का नाम बदलकर अपनी योजना बताती है। उन्होंने बारी-बारी से सभी योजनाओं का गिनती भी कराया।

जनता से संवाद करते हुए जेपी नड्डा ने प्रदेश सरकार को घोटाले बाजों की सरकार बताया। कोयला घोटाला शराब घोटाला गौठान घोटाला चावल घोटाला किए जाने का आरोप लगाया। नड्डा ने दोहराया कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार देश का विकास तेजी से कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेसियों को विकास रास नहीं आ रहा है। नंदनी यह भी आरोप लगाया कि भूपेश बघेल रात धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं।

नड्डा ने जोर देकर कहा की जब गौ माता को राज्य सरकार ने नहीं छोड़ा तब आम जनता को क्या छोड़ेगी। नवंबर में चुनाव होने वाला है ।जनता को छत्तीसगढ़ के विकास को केंद्र में रखकर मतदान करना है। क्योंकि कांग्रेस सरकार को घर बैठाने का समय आ गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *