*7 पटवारियों का हुआ स्थानांतरण,ब्रजेश अचला,सुजीत भेजे गए कानूनगो शाखा ।*



(पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर :- बिलासपुर में राजस्व विभाग हमेशा सुर्खिया बटोरता रहा है जिसमे पटवारी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं जहा कुछ पटवारी अपने काम के नाम पर प्रसिद्धि पाते है वही बहुत से पटवारी अपने भ्रष्टाचार के नाम पर प्रसिद्धि पाते है शासन,प्रशासन शिकायतों के आधार पर कार्यवाही भी करते रहते हैं,इसलिए प्रशासन में बैठे अधिकारी पटवारीयो की कार्यशैली के अनुसार बीच बीच में उन्हे स्थानतरण करते रहते हैं। हो सकता है ये स्थानांतरण उसी के आधार पर किया गया?

बिलासपुर में सात पटवारियों को अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर ने स्थानांतरण किया जिसमे सुजीत कुमार,अचला तंबोली,ब्रजेश सिंह राजपूत को कानूनगो शाखा बिलासपुर भेजा गया वही अमित तिवारी को उर्तुम,देव कुमार कश्यप को खमतराई,दीपक कुमार मिश्रा को जरहभाटा,राकेश कुमार साहू देवरीखुर्द भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *