
उमलेश जायसवाल
बेलतरा : —- ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ के जरिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर लोगों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही जो, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय बेलतरा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया था, कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान के दौरान लोगों से संपर्क साधकर घर-घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचा रहे है, पदयात्रा में पूरा गांव कांग्रेसमय होकर कांग्रेस सरकार की वापसी के संदेश जनता के द्वारा दिया गया ।
अभियान के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी उजागर किया जा रहा है । शुक्रवार को पदयात्रा ग्राम बेलतरा से प्रारम्भ कर ग्राम बेलपारा में अभियान का समापन किया गया ।
जनवरी से कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र बेलतरा के सभी वार्डो में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राम रतन कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बाजे गाजे के साथ हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा बेलतरा के समस्त गली मोहल्ले में किया गया जहां सभी वर्गों के लोगों का भरपूर समर्थन मिलते देखा गया । जिन्होंने जोन अध्यक्षों की बैठक में मुख्य रूप से बेलतरा में कॉलेज की मांग का मुद्दा उठाया गया आदिवासी क्षेत्र होने के कारण आदिवासियों के बच्चे सहित अन्य बच्चों को 25 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता है कॉलेज जाने के लिए गरीब छात्र छात्राएं कालेज की पढ़ाई से दूर हो रहे हैं।
इस अभियान में राजेंद्र साहू डब्बू छाया विधायक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ग्रामीण रामरतन कौशिक, राजकुमार कश्यप, मनहरण लाल जायसवाल, ईश्वरी कौशिक, संगीता कश्यप, दुर्गा सूर्यवंशी, कमलेश्वरी कश्यप, सुश्री विजय लक्ष्मी, गुलाला यादव, ओंकार, चंद राम, कृष्णा सूर्यवंशी, भगनी देवी, प्रमिला रास्कर, सरिता, अश्वनी कुमार, संतोष लाल, पहलाद कोहली, पुरुषोत्तम गढ़वाल, दशरथ सूर्यवंशी, देवी प्रसाद श्रीवास, अखिलेश्वर भार्गव, उषा चंदन, बृहस्पति चंदन, सरिता सूर्यवंशी, ललिता सूर्यवंशी, चमेली, राधा, विजय ओंकार, किरण ओंकार, सुशीला, ओमप्रकाश, लव कुमार बघेल भागवत प्रसाद साहू आदि मौजूद रहें ।

