कोंडागांव :— छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के तत्वावधान में माकड़ी ब्लॉक के ग्राम छोटे सलना माकड़ी में विश्वकर्मा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर निर्माणी श्रमिकों और बुनकर समुदाय के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासियों और संघ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार रत्नाकर और महामंत्री दिनेश कुमार कश्यप ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। उनके साथ उप ब्लॉक अध्यक्ष यादराम शोरी, बुनकर समिति के अध्यक्ष कपूर चंद, सचिव सोमन सिंह पांडे, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गायंता रामसाय मरकाम, पटेल दयाल राम मरकाम, उप सरपंच सुनील कुमार नेताम, गुड़ राम पांडे, समंतू राम कोराम, राम प्रसाद चंदनिया, सुखदेव पांडे और ओम प्रकाश पांडे भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निर्माणी श्रमिक राजमिस्त्री धनश्याम नाग और हेमलाल खड़रिया के साथ-साथ गांव की माता-बहनें और बुनकर भाइयों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार रत्नाकर और महामंत्री दिनेश कुमार कश्यप ने ग्राम के अटल चौक पर राहगीरों और ग्रामवासियों को खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरित किया, जो सामुदायिक एकता और कारीगरों के प्रति सम्मान का प्रतीक बना।
यह आयोजन न केवल विश्वकर्मा दिवस के महत्व को उजागर करता है, बल्कि मजदूरों और कारीगरों की मेहनत और समर्पण को सम्मानित करने की भावना को भी दर्शाता है। ग्रामवासियों ने इस आयोजन को सामाजिक एकजुटता और परस्पर सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।



