संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली एकता और सद्भावना से कार्य करने की शपथ


बिलासपुर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त 2022 को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 20 अगस्त को शासकीय अवकाश घोषित होने के कारण आज कार्यालयों में सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा ली गई।
कमिश्नर कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बिना हिंसा का सहारा लिए जाति, धर्म, सम्प्रदाय, क्षेत्र अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भावनात्मक एकता एवं सद्भावना से कार्य करने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *