

विगत वर्ष 7 सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक हुई, इस यात्रा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार के बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीति ,अति- केन्द्रीय करण के खिलाफ जन जागरण का काम किया इस अभियान में अनेकों दलों के साथ लाखों करोड़ों लोगों का जन समर्थन भी उन्हें मिला । कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान इसी का विस्तार करना है , छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर में 26 जनवरी से चल रहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का चतुर्थ दिवस बेलतरा विधानसभा के ग्राम मटियारी में किया गया जिसमें सभी कांग्रेस जनों की सहभागिता प्रशंसनीय रही ,आज हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित रहकर मटियारी के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस जनों के साथ लोगों को मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया तथा छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी आमजनों व वार्डवासियों को अवगत कराया गया , महंगाई से त्रस्त जनता ने कांग्रेस के पदयात्रा का भरपूर समर्थन दिया ।
पदयात्रा की अगुवाई ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी , जिला सभापति अंकित गौरहा ,छाया विधायक राजेंद्र साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी कुमार गहवई के नेतृत्व में किया गया , झगरराम सूर्यवंशी ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान छत्तीसगढ़ के हर नागरिक की यात्रा है इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए यह जरूरी है कि समाज के सभी वर्गों के लोग साथ आएं आप देख रहे हैं कि आज बढ़ती हुई महंगाई से पूरे देश में हाहाकार है जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है पेट्रोल डीजल की कीमत पिछले 8 वर्षों में आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ी है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार इस बढ़ती हुई महंगाई पर खामोश है ना भाजपा सरकार और ना ही भाजपा के सांसद व विधायक इस बढ़ती हुई महंगाई पर कुछ बोलते हैं , हमें लोगों का आपार समर्थन मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा ।

सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि केंद्र सरकार के तमाम विभागों में भर्तियां बंद हैं एक के बाद एक सरकारी प्रतिष्ठान बेचें जा रहें हैं जिससे नौकरीयां सीमित होता जा रहा है बेरोजगारी बढ़ता जा रहा है लोगों की आमदनी कम होती जा रही है उन्होंने ने कहा कि इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से मैं महंगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध लोगों को आवाज बुलंद करने का आह्वान करता हूं ।

छाया विधायक राजेंद्र साहू ने कहा कि आरक्षण पर भारतीय जनता पार्टी किस किस्म की राजनीति कर रही है यह भाजपा का दोहरा चरित्र ही है कि विधानसभा में पारित आरक्षण के विधेयक को राज्यपाल पर केंद्र सरकार ने दबाव डालकर हस्ताक्षर करने से रोका गया जबकि इस विधेयक के समर्थन में भाजपा भी थी लेकिन द्वेष की वजह से मोदी सरकार छत्तीसगढ़ राज्य से भेदभाव कर रही है ।

वरिष्ठ नेता लक्ष्मी कुमार गहवई ने कहा कि आप देख रहे होंगे कि इस चुनावी वर्ष में भाजपा और आरएसएस के द्वारा शांतिपूर्ण आदिवासी इलाकों में दंगा भड़काने की कोशिश की जा रही है विगत दिनों नारायणपुर में भी ऐसा ही कोशिश की गई है हर मोर्चे पर विफल भाजपा हमेशा मिलजुलकर रहने वाले शांति प्रिय छत्तीसगढ़ प्रदेश को आने वाले दिनों में सांप्रदायिकता को और हवा दे सकती है हम सबको इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा पूरे देश को यह दिखाना है कि हम सभी एक दूसरे का हाथ से हाथ जोड़ें हुए हैं भारत हम सबका है छत्तीसगढ़ हम सबका है हम सब एक हैं । इस पद यात्रा में साखन दर्वे, मदन मोहन , रुपनारायण बच्छ , टीकम सिंह,मोहन श्रीवास,कमल बच्छ,दीपेश राव, रोहित कौशिक, रमेश कुमार केंवट, विरेन्द्र कुमार,दीपक नायक, तेजसिंह गौतम, चंद्र प्रकाश, विक्रम तिवारी, प्रवेश पटवा, शिवशंकर कैवर्त्य,अजय अवस्थी, संतोष मिश्रा,किरण तिवारी, संगीता तिवारी, विकास दुबे,अजय यादव, तथा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



