संवाददाता तरूण मिश्रा की रिपोर्ट :
बिलासपुर :— बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद नायक को महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। डॉ. नायक का नाम सामने आते ही शहर के सभी वार्डों में उत्साह का माहौल बन गया है। कांग्रेस के इस निर्णय ने न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है, बल्कि स्थानीय नागरिकों के बीच भी उम्मीद की नई किरण जगाई है।
डॉ. प्रमोद नायक का राजनीतिक और सामाजिक जीवन अत्यंत प्रभावशाली रहा है। वे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें जनहित के कार्यों का समर्थक माना जाता है।
वार्डवासियों का मानना है कि डॉ. नायक की उम्मीदवारी से कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी और उनकी जीत की संभावना अधिक है। जनता का समर्थन और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता इसे और बढ़ा रही है। कांग्रेस के इस कदम ने शहर के आगामी महापौर चुनाव को और अधिक रोचक बना दिया है।


