बिलासपुर / जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रबंधन समिति की बैठक 11 अक्टूबर को समय-सीमा की बैठक के पश्चात् कलेक्टोरेट परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष में रखा गया है। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत वर्ष 2022-23 में सामुदायिक शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, नवीन व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्याें की समीक्षा की जाएगी। लक्षित गोबर-धन योजना के तहत 1 नग बायोगैस संयत्र स्थापाना कार्य, 1 नग प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य एवं 1 नग फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य किये जाने हेतु प्रस्तावित एवं प्रशासनिक मद से कर्मचारियों का वेतन भुगतान, स्टेशनरी सामग्री क्रय, आई.ई.सी. मद से कर्मचारियों के द्वारा उपयोग किये गये वाहन भुगतान एवं एच.आर.डी. मद से किये जाने वाले कार्याें के व्यय पर समीक्षा की जाएगी।

