खेती किसानी की जानकारी के लिए
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित


बिलासपुर / जिले में रबी वर्ष 2022-23 हेतु कृषि आदान सामग्री जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि कल्चर एवं कृषि यंत्र इत्यादि के गुण नियंत्रण से संबंधित, भण्डारण, वितरण एवं नमूना लेने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, छापामार कार्यवाही करने, रेक पाईंट से मार्कफेड के भंडारण केंद्रों मूवमेंट पर कड़ी निगरानी एवं सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केंद्रों के पॉस मशीन के माध्यम से उर्वरक का विक्रय सुनिश्चित कराने तथा पॉस मशीन में भौतिक सत्यापन (स्टाक) एवं पॉस मशीन का मिलाने करने के साथ ही गुण नियंत्रण एवं कीट नियंत्रण हेतु समय-समय पर क्षेत्र निरीक्षण कर सलाह देने के लिए जिला स्तरीय दल एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक के लिए होगी। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07752-470814 है। बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि एवं अन्य आदान सामग्रियों की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष से जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए सहायक संचालक कृषि श्री अनिल कौशिक एवं श्री आशुतोष श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *