बेमेतरा // पावर प्लांट के लिए कहीं कोई एन ओ सी ,अनुमति प्रदान नहीं की गई है।इस पूरे प्रकरण में कही भी पावर प्लांट का उल्लेख नहीं किया गया है।जबकि पथर्र्रा में 3.0मेगावाट और रांका में 5.0मेगावाट का पावर प्लांट इन प्लांट में शामिल है।इसका किसी भी अनुमति यहां तक कि भूमि डायवर्सन में भी उल्लेख नहीं किया जाना बेहद गंभीर और शंका पैदा करने वाला है।इन्हीं झूठ के बुनियाद पर रांका और पथर्रा में निर्माणाधीन एथेनाल और पावर प्लांट को बंद करने की मांग को लेकर आज 46वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है।आज धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने बताया इस प्लांट को दी गई एन ओ सी,अनुमति पूरी तरह झूठ के बुनियाद पर रखी गई है।नियम कानून को तक पर रख कर मन मर्जी तरीके से दी गई अनियमितता के परत अब खुलने लगी है।झूठ का आलम ये है जिस आवेदन के कागज के आधार पर ये एन ओ सी जारी की गई है वो पूरी तरह काल्पनिक है।प्रकाष्ठा तो ये है जिस कागज का अस्तित्व ही नहीं है,वैसे काल्पनिक दस्तावेज पर अनुमति जारी की गई है।अब देखना होगा कि झूठ के बुनियाद पर रखा गया यह आधार को शासन और प्रशासन कब संरक्षण प्रदान करता है..?आने वाले समय में पता चल जाएगा।क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा जांच हुतु चार हफ्ते की दी गई मियाद शीघ्र ही समाप्त होने वाली है।आंदोलन करियों ने दामाखेड़ा के प्रकाश मुनि साहेब से भी आशीर्वाद प्राप्त करने के प्रयास में लगा हुआ है।साथ ही सतनाम समाज गुरु गोसाई और अन्य समाज प्रमुख के साथ पर्यावरणविद को धरना स्थल पर लाने का प्रयास जारी है।जिसमें सफलता भी प्राप्त हो रही है।आंदोलनकारियों ने बताया कि इसी क्रम में बहुत जल्दी मेघापटकर,और किसान नेता राकेश टिकैत का भी आश्वासन प्राप्त हो चुका,शीघ्र ही उन्होंने यहां उपस्थिति के लिए सहमति दे दी है।आंदोलनकारी हर स्तर पर प्रयास कर रहे ।जिसमें न्यायपालिका से भी उम्मीद है।आंदोलन करियों को इस प्लांट के विरोध में वहां से भी उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।जन आंदोलन के 46वें दिन पूरे हो चुके है।आंदोलन कारी इस आंदोलन को इस एथेनाल प्लांट के बंद होने तक जारी रखने कृत संकल्पित नजर आ रहे हैं।आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भारत साहू,खेमाराम साहू,नरेश साहू,परमेश्वर साहू,श्यामलाल साहू,सौरभ शर्मा,राजेंद्र यदु,नारायण यदु, राहमीन साहू,उर्वशी साहू,रामलाल साहू,माहेश्वरी यदु,गणेश साहू सहित बढ़ी संख्या में प्रतिदिन की भांति ग्रामीण उपस्थिति दे रहे है।


