स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम संपन्न


बिलासपुर, बेलतरा :– स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी 2023 को विद्यालय के बच्चों को कृमि नाशक दवाई एलबेंडाजोल आई पी 400 एमजी का टेबलेट खिलाया गया।

सबसे पहले बच्चो को कृमि होता क्या है, कृमि से बचाव, सावधानियों के बारे में जानकारी बताया गया l फिर बच्चो को क्रमशः हाथ धोना सिखाया गया। सभी बच्चो को हाथ धोने के बाद दोपहर का खाना (लंच बॉक्स) खिलाया गया l फिर बच्चो को क्रमशः स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशानुसार दवाई खिलाया गया। पर्याप्त मात्रा में दवाई एवं सभी बच्चे अपने पानी बॉटल से पानी पिए। सभी बच्चो का नाम दर्ज किया गया। जिनके अभिभावक सहमति नही दिए या जिन बच्चो का तबियत खराब है उन बच्चों को दवाई नही खिलाया गया l छोटे बच्चो को चुरा बनाकर पानी के साथ एवं बड़े बच्चो को चबा चबा कर खिलाया गया।

आज कुल 150 बच्चो को टेबलेट खिलाया गया l बच्चो के साथ साथ समस्त स्टाफ भी टेबलेट खाए l स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉक्टर घनश्याम तिवारी ने बच्चो को बताया कि शरीर में कृमि टेबलेट खाने के कारण मामूली दुष्प्रभाव जैसे जी मचलाना,उल्टी,दस्त, पेट में हल्का दर्द और थकान लगे तो बच्चो को घबराना नहीं है बच्चो को आराम करने की सलाह दिया गया। आज के इस कार्यक्रम में रामपुरी ताम्रकार संकुल समन्वयक बेलतरा, सीमा सोनी (सी. एच .ओ.), विद्यालय से गगन कुमार कौशिक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।सभी ने विद्यालय एवं समस्त स्टाफ कार्य की सराहना किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *