किसानों को राहत देने 5 गांवों में बनेगा 1 करोड़ की लागत से किसान कुटीर भवन,

शिलान्यास कार्यक्रम में अव्यवस्था को देख भड़के मंडी अध्यक्ष,
निमंत्रण नही मिलने से हुए कांग्रेसी नाराज

बिलासपुर पत्रकार उमलेश जयसवाल ,बेलतरा :– बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के 5 गांव, जहां सोसायटी संचालित हो रहे है, वहां किसानों को सुविधा दिलाने के लिए किसान कुटीर भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी बिलासपुर के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में 22 स्थानों मे भवन बनने की स्वीकृति मिल चुकी है। कुटीर भवन बनने से किसानों को सहूलियत होगी। किसानों के विश्राम करने के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था रहेगी। सभी कार्य मंडी निधि से किया जायेगा। सभी सोसायटी में भवन बनाने चरणवार शासन को प्रस्ताव भेज रहे हैं। जिस पर स्वीकृति मिल रही है। जिसके बाद भूमिपूजन करवाकर काम शुरू करवा रहे हैं। एक भवन बनाने में 13 लाख 59 हजार रुपए खर्च होने का अनुमान है। परिस्थिति अनुसार खर्च कम या ज्यादा हो सकता है। किसान कुटीर भवन में किसानों के लिए एक कमरा बनेगा। एक हाल रहेगा। महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग सर्वसुविधायुक्त शौचालय बनाया जाएगा। सामने बाउंड्री रहेगी। सभी सोसायटी में किसान किसी न किसी काम से पहुंचते है। वर्तमान में बैठने की व्यवस्था नहीं है तो कार्यालय में कहीं भी बैठ जाते है। ऐसे में किसानों के लिए ही कुटीर भवन बनाने शासन ने सकारात्मक पहल की है। भवन बनने के बाद किसानों को राहत मिलेगी।

आज के इस कार्यक्रम में राजेंद्र शुक्ला (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बिलासपुर ), राजेंद्र साहू छाया विधायक, रमेश कौशिक, राजकुमार कश्यप, अनिल यादव, रामकुमार भोई, रामरतन कौशिक, रोहित कौशिक, सुरेश कुमार सिंह, भूपेंद्र भारद्वाज, किशन पटेल, गुलाला यादव, लक्ष्मी कश्यप, ओंकार शर्मा, राज चंद्रवंशी, रमेश कश्यप, रामकुमार कश्यप, राम किशोर साह, रामकुमार आदि उपस्थित रहें ।
छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के मंडी निधि 1 करोड़ 5 लाख की लागत से 5 गावों के कृषि उपज मंडी में निर्माण कार्य किया जायेगा जिसमे कृषि उपज मंडी प्रांगण बेलतरा में 200 मि. टन क्षमता के गोदाम लागत 10 लाख का निर्माण कार्य, मंडी प्रगण में कार्यालय भवन 8.83 लाख, बांडरी वॉल निर्माण 155 मीटर 10.78 लाख एव प्रांगण में ही किसानो की सुविधा के लिए 6.5 लाख का शौचालय निर्माण के साथ के साथ सलखा, बामहू, टेकर व सेलर कृषि उपज मंडी में किसान कुटीर निर्माण कार्य जिसकी लागत 13-13 लाख की लागत से निर्माण किया जायेगा ।

पांच ग्राम पंचायतो के मंडी प्रांगण में लाखों के निर्माण कार्य का शिलान्यास में जिन सरपंचो का नाम उल्लेखित था वें उपस्थित नही रहें, मंडी अध्यक्ष कारण जानने की कोशिश किए पर ठेकेदार, अधिकारी व कर्मचारियों के पास संतोषजनक जवाब नही मिला। कांग्रेस सरकार की इतनी बड़ी योजना का शिलान्यास और कांग्रेस कार्यकर्ताओ को जानकारी नही मिलने से कांग्रेसियो में भी नाराजगी देखी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *