बलरामपुर के कुसमी में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

बलरामपुर जिला इकाई का गठन, नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बलरामपुर :— बलरामपुर जिले के कुसमी में 27 अप्रैल, रविवार को विश्रामगृह में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बलरामपुर जिला इकाई का गठन किया गया। बैठक में बिलासपुर से प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, ध्रुव चंद्रा, महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल और मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा शामिल हुए।

बैठक के दौरान चार पदों पर नियुक्तियां की गईं और शीघ्र ही जिला इकाई का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज सलूजा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन हर पत्रकार के सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे संगठन के संरक्षक हैं, जिनके मार्गदर्शन में पत्रकारों के हित में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कोरबा से जय प्रकाश टमकोरिया (प्रदेश उपाध्यक्ष) और मनोज मिश्रा जैसे पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुव चंद्रा ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ है। महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की प्रगति की कामना की।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आफताब आलम ने एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि संगठन से जुड़ने से पत्रकारों को मजबूती मिली है।
प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने अंत में सभी से आपसी सामंजस्य और एकता के साथ पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

संगठन ने चारों दिशाओं में विस्तार कर पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आफताब आलम ( बलरामपुर ) नवनियुक्त बलरामपुर जिलाध्यक्ष यूसुफ खान, ज़िला उपाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार यादव,कोषाध्यक्ष फिरदौस आलम,जिला महासचिव इरशाद आलम,जिला संरक्षक सुभाष गुप्ता,पत्रकार अंजुम अंसारी,विजय सिंह,जसीम अंसारी,अमानत खान,शोएब सिद्दीकी,अली खान, भोलू सिंह,रविन्द्र कुमार, गौरव दुबे,आलोक श्रीवास्तव,फैजुद्दीन अंसारी,शादाब, सैफ अली, सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे, सभी उपस्थित साथीयों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *