रोजगार मिलने से युवाओं के खिल उठे चेहरे…




बिलासपुर :–/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा बेरोजगारी भत्ता हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आयोजित प्लैसमेंट कैम्प में चयनित पांच युवाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गयी महत्वाकांक्षी योजना बेरोजगारी भत्ता से राज्य के युवाओं में हर्ष व्याप्त है।
गौरतलब है कि यह प्लैसमेंट कैम्प रोजगार कार्यालय एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। चयनित युवाओं ने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। चयनित युवाओं में एलआईसी के लिए एडवाईजर पद के लिए सुश्री ज्योति ठाकुर, समृद्धि किसान बायो प्लांटेक में सेल्स ट्रेनी पद के लिए श्री पवन धीवर, श्री विपिन साहू, श्री सुमित मानिकपुरी और श्री गोविंदराम शामिल है। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान रोजगार अधिकारी श्री अमर पहारे, जिला पंचायत के अधिकारी श्री ओम पाण्डेय, कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री उमाकांत पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *