बिलासपुर :— बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां ब्लिंकिट कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और लूटपाट की गई।
जानकारी के अनुसार, रितेश देवांगन नामक युवक ब्लिंकिट ऑफिस से पार्सल लेकर डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान अभिन्नव शुक्ला नाम का युवक अपने 4–5 साथियों के साथ पहुंचा और हर्ष हेवन्स के पास रितेश को रोक लिया।
इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर रितेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।
यह पूरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उसे काफी चोटें आई हैं और वह डरा हुआ है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

