छत्तीसगढ़ सलना :— भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सलना में राजमिस्त्री एवं निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक भाइयों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में भगवान विश्वकर्मा जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख अमरू राम मरकाम, प्रमुख पुजारी रामलाल मरकाम, ग्राम पंचायत के सरपंच दशरथ शोरी, सुनील रत्नाकर सहित बड़ी संख्या में राजमिस्त्री बलराम शोरी, निर्धत कोर्राम, नोहरू कोर्राम, शिवलाल यादव, सायतू कोर्राम, पीतम्बर मरकाम, संजय सोरी, धनराज बघेल, अक्तूराम सोरी, फागुराम बघेल, शंकर कोर्राम, बासु राम सोरी, सतीश मरकाम, विजय मरकाम, नरेंद्र यादव, चिंता सोरी, हरीश राजेंद्र पाण्डे, इयन मरकाम, कृष्णा कोर्राम, गऊरू राम मरकाम, भारत नेताम, श्याम कोर्राम मेघलाल नेताम पंछू राम, रविंद,और ग्राम बवई के गारंटी सचिव सोमारु राम यादव भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति तथा श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजमिस्त्री भाइयों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। पूजा-अर्चना के दौरान श्रमिकों ने अपने हुनर, मेहनत और ईमानदारी से समाज एवं क्षेत्र के विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, एकता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।

