

बिलासपुर /26 जनवरी से कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र लिंगियाडीह के वार्ड नंबर 52 में बेलतरा विधानसभा ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, ब्लाक उपाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, वार्ड नंबर 51 की पार्षद श्रीमती संध्या तिवारी ,दिलीप पाटिल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बाजे गाजे के साथ हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा लिंगियाडीह के समस्त गली मोहल्ले में किया गया जहां सभी वर्गों के लोगों का भरपूर समर्थन मिलते देखा गया ।


दिलीप पाटिल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों का कमर तोड़ कर रख दिया है महंगाई से लोग त्रस्त हैं आमदनी अठन्नी खर्चा रूपया है इस बार का बजट भी गरीबों, दलितों और पिछड़ों के लिए बेमानी है,अमीरों से कहीं ज्यादा टैक्स गरीब से लिया जा रहा है अमीरों की सरकार है उनका लाखों करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर देती है,हम जन जन तक इस बात को रख रहे हैं लोग समझ भी रहे हैं और हमें जनता का आपार समर्थन प्राप्त हो रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को लोगों का भरपूर प्यार आशिर्वाद मिलेगा हम फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।



पदयात्रा में ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ब्लाक उपाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, वार्ड नंबर 51 की पार्षद श्रीमती संध्या तिवारी, ब्लाक उपाध्यक्ष मदन पांडे ,झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप पाटिल, ब्लाक उपाध्यक्ष अशोक मानिकपुरी,लिंगियाडीह जोन अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, राजकिशोर नगर के जोन अध्यक्ष अजय अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कापसे,निशा कश्यप,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन कश्यप, अनिल यादव,टीकम सिंह, देवारी यादव, अमित बनर्जी, मुकुंद साहु,मोहन श्रीवास, मटियारी जोन अध्यक्ष उदल सुर्यवंशी, राजीव युवा मितान के सदस्य, एवं भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।




