उमलेश जायसवाल बेलतरा ;– बेलतरा विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत भाड़ी में माननीय श्री प्रदीप शर्मा सलाहकार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में गौठान समिति एवं राजीव गांधी युवा मितान के पदाधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही छाया विधायक राजेंद्र साहू (डब्बू), रमेश कौशिक, रामरतन कौशिक ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी भी उपस्थित रहे।

इस बैठक में प्रदेश सरकार के द्वारा चल रही जन कल्याणकारी योजना और गौठान युवा मितान क्लब के कार्यों के बारे में वृहद रूप से चर्चा की गई और इसके लिए विशेष जानकारी देने आए मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि किस तरह गौठान में कार्य करना है साथ ही खाद बनाने और उपयोग के लिए प्रेरित किये, और बताया कि किसान, युवा व महिलाए इस योजना में अधिक से अधिक जुड़कर प्रदेश भर में लाभान्वित हो रहे हैं, गौ पालकों का उचित सम्मान मिल रहा हैं और प्रदेश के लोगों को रासायनिक खादों से भी राहत मिल हैं।
शर्मा ने कहा यह योजना आज देशभर के लिए एक मॉडल है प्रदेश की गौधन न्याय योजना व नरवा गरवा घुरवा बाड़ी आज प्रदेश भर में इसका क्रियान्वयन हो रहा है जिससे नालों का संरक्षण एवं गौठान के माध्यम से पशुओं का संरक्षण एवं बाड़ी के माध्यम से महिलाएं आज जुड़कर रोजगार कर रही हैं और अपना और अपने परिवार का आर्थिक सहयोग कर रहे हैं इस योजना से आज गांव गांव में महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं।

प्रदीप शर्मा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री आज प्रदेश भर में कई जगह स्वामी आत्मानंद स्कूल खोल दिये हैं, आत्मानंद स्कूल खुलने से क्षेत्र के बच्चें कॉंपिटेशन एग्ज़ेम के लिए तैयार हो रहें हैं , बस्तर में आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थी आज पर्राटेदार इंग्लीश में बात कर रहें हैं, आज किसी भी माँ बाप को चिंता करने कि जरूरत नही है कि उनके बच्चें कहा पढ़ेंगे। भूपेश सरकार बच्चों के भविष्य को देखते हुए आत्मानंद स्कूल खोल रहें हैं । हमारे बेलतरा क्षेत्र में पहले एक भी कालेज नही होता था। आज बेलतरा क्षेत्र में तीन तीन कालेज खुलने जा रहा है । साथ ही आने वाले समय में हरा पाँच पंचायत में रीपो प्रोजेक्ट लागू कर लिया जायेगा और हर व्यक्ति को रोज़गार दिया जायेगा । एक हाथ में खेती और दूसरे हाथ में रोज़गार ये है कॉंग्रेस सरकार ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजेंद्र साहू ( डब्बू) , कार्यकारी अध्यक्ष रामरतन कौशिक, मंडी उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, पूर्व प्रत्याशी रमेश कौशिक एवं राजीव गांधी युवा मितान एवं गौठन समिति के सदस्य, महिला समूह व क्षेत्र के सरपंच सचिव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


