बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. शाखा धनिया के अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति निरतू के धान उपार्जन केंद्र में 25 लाख 56 हजार की लागत से बनने वाले कार्यालय एवं गोदाम भवन निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को विधि विधान के साथ संपन्न हुआ ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक किसान पुत्र हैं तभी तो उन्होंने किसानों का दर्द समझते हुए 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के महज दो घण्टों भीतर ही 16 लाख 65 हजार किसानों का 61 सौ करोड़ से अधिक रुपए कर्ज को माफ कर दिया। पिछली बार प्रदेश में 1 करोड़ 7 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी इस वर्ष 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है जो पिछली खरीदी से 18 लाख मीट्रिक टन धान ज्यादा है। वहीं भाजपा के शासन काल में मात्र 57 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होती थी। प्रमोद नायक ने बताया कि बिलासपुर बैंक के अंदर 430 समिति और 563 धान उपार्जन केंद्र है सभी धान खरीदी केंद्रों में गोदाम और कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। पैसा निकालने के लिए किसानों को बैंक में लंबी लाइन लगानी ना पड़े इसलिए बैंक के सभी शाखा में एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष ने बताया कि किसानों को उनके धान की राशि 4 किस्तों में मिलती है उसके पीछे का कारण केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ प्रदेश में कांग्रेस ने सरकार बनाई तो घोषणा पत्र में किए गए वादे को निभाते हुए 2500 रुपए के समर्थन मूल्य में भूपेश सरकार ने किसानों से धान खरीदी तब केंद्र की भाजपा सरकार ने कोई आपत्ति नहीं की क्योंकि महज कुछ महीनो के बाद ही लोकसभा चुनाव होने थे। इसके बाद केंद्र ने इतने समर्थन मूल्य में धान खरीदने से साफ इनकार कर दिया। फिर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान का समर्थन मूल्य कम नहीं किया और कहा कि किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदेंगे उन्होंने राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को चार किस्तों में पैसा देने की योजना बनाई। इस वर्ष हमारी सरकार 28 सौ रुपए के समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदेगी उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बजट में से 30000 करोड़ सिर्फ किसानों के लिए है। बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का काम सरकार ने शुरू कर दी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धिवर ने कहा कि प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्र में राज्य सरकार ने गोदाम भवन और कार्यालय का सौगात दिया है प्रधानमंत्री तो सम्मान निधि के नाम पर किसानों को साल भर में ₹6000 ही देते हैं लेकिन हमारे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भूमिहीन कृषि मजदूर योजना बनाकर गांव के गरीबों को हर वर्ष ₹7000 प्रदान करते हैं उन्होंने कहा पहली बार रबी फसल की धान का 2300 में खरीदी हुई है भूपेश बघेल जो कहते हैं वह करते ही हैं अगर उन्होंने इस वर्ष 2800 रुपए समर्थन मूल्य में और 20 क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है तो उसे पूरा भी करेंगे।
कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत सभापति द्वय राहुल सोनवानी राजेश्वर भार्गव ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों के हितो में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम नेताम और आभार किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने किया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के शिल्प बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, जिला कांग्रेश सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, मनोज खरे,जनपद पंचायत सभापति नूर मोहम्मद,मोहनलाल पाटनवार वीरेंद्र लैहर्षण,अरविंद लहरिया,रोशन जयसवाल, इदरीश खान,ईश्वर पाटनवार,बुटनलाल पाटनवार,संस्था प्रबंधक राजेश कुमार यादव संस्था प्रबंधक कोमल यादव सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जुहली में खाद गोदाम तो निरतू- कुकदा में बैंक खोलने जाने का आश्वासन
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान भागीरथी पोर्ट ने और कारिछापर के किसानों को खाद के लिए सोंठी आने में हो रही परेशानी को बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक को बताया और जुहली में ही दोनों गांव के किसानों के लिए खाद उपलब्ध करने की मांग की ।वही जनपद सदस्य प्रतिनिधि छबिलाल श्याम ने वनांचल क्षेत्र के किसानों के लिए निरतू या कुकदा में जिला सहकारी बैंक के शाखा खोले जाने की मांग की प्रमोद नायक ने दोनों ही मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

