भूपेश है तो भरोसा है, एक बार फिर छत्‍तीसगढ़ के भरोसे का बजट – राजेंद्र साहू….

उमलेश जायसवाल बेलतरा :– बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक राजेंद्र डब्बू साहू ने बजट 2023 के बार में बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का पांचवा बजट लोगों के मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर के बनाया गया है इस बजट में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक अधोसंरचना की मजबूत नींव रखी गई है l इसमें स्वास्थ्य शिक्षा सड़क रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है l बेरोजगारों, बुजुर्ग,महिलाओं के साथ साथ सभी क्षेत्रों में भूपेश बघेल की सरकार जनकल्याण कारी योजनाओं के मूर्त रूप प्रदान किया है , भूपेश सरकार ने अपने पांचवा बजट पेश करते हुए छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों का ध्यान रखा है, इस बजट में छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं, स्वच्छता कर्मियों,स्वास्थ्य कर्मियों, होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ, 101 नए आत्मानंद विद्यालय, 23 नवीन महाविद्यालय, 4 मेडिकल कॉलेज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के लिए नवीन घोषणा, अधोसंरचना विकास मद के लिए पर्याप्त राशि की घोषणा एवं कोटवारों के मानदेय में वृद्धि, वृद्धावस्था, बेसहारा पेंशन में राशि में वृद्धि कर, किसी प्रकार के नए कर नहीं लगा कर सभी वर्गों का ध्यान रखा कर बजट पेश किया गया है, इस खुशी के बजट के साथ प्रदेश वासियों तथा बेलतरा विधानसभा के लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *