छूटे हुए जमीन अधिग्रहण की मुआवजे की मांग, परेशान होकर किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार


बेलतरा :– राष्ट्रीय राज्यमार्ग परियोजना के तहत निकलने वाले नेशनल हाईवे की जमीन अधिग्रहण से किसान खफा हैं।
नेशनल हाईवे 130 (111) पेंड्रीडीह से पथरापाली बगदेवा तक सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहण किए गए। ग्राम बेलतरा के सैकड़ों किसानों द्वारा सड़क निर्माण कार्य में छूटे हुए जमीन की पूरक राशि नहीं मिलने व अतिशीघ्र मुआवजा राशि प्रदान करने के संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्या की निदान कराए जाने की मांग रखी।

कलेक्टर सौरभ कुमार किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए और उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बेलतरा के किसानों को महत्व देते हुए तत्काल बिलासपुर एसडीएम व राष्ट्रीय राज्यमार्ग के अधिकारियों को फोन से समस्या का अवगत कराए व जल्द से जल्द कृषकों की समस्याओ का निदान करने की बात कहीं। किसानो ने बताया कि एनएच व भू-अर्जन के अधिकारियों द्वारा जानकारी मिली की बेलतरा के छूटे हुए भू-अर्जन के नक्शा बटाकन की रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय भेज चुके है़। लेकिन ये बाते आज चार साल हो चुकी है।


बेलतरा के किसानों ने अपने ज्ञापन में कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए नेशनल हाईवे 130 पेंड्रीडीह से पथरापाली (बगदेवा) बेलतरा में एनएच के अधिकारियों व इंजीनियरों के द्वारा सैकड़ों किसानों से सामने अधिग्रहित भूमि का सीमांकन कर चिन्हांकित किया गया था। जो दिनांक 03/12/2018 को दैनिक समाचार पत्र में शासन द्वारा अधिकृत भूमि का खसरा नम्बर एवं नाम वर्गफीट एकड़ के हिसाब से प्रकाशन किया गया था। परंतु प्रकाशन में किसानों के भूमि का रकबा कम प्रकाशन किया गया था।

जिसे सभी कृषकों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भू- अर्जन के कार्यालय में शिकायत किया गया था। शिकायत के बाद बेलतरा पटवारी ह.न. 06 द्वारा सभी कृषकों के सामने अधिग्रहीत भूमि का पुनः नाप कर पंचनामा किया गया था। और पटवारी के द्वारा छूटे हुए भूमि का रकबा पूरक सूची बनाकर चार वर्ष पूर्व विभागीय अधिकारी कार्यालय में जमा कर दिया गया था। परन्तु आज तक उक्त राशि किसानों को नहीं मिल पाई हैं। किसानो ने इसके पूर्व 10/11/2020, 27/ 11/2020, 29/01/2021, 13/04/2022 एवं 24/01/ 2023 को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना कार्यलय में लिखित शिकायत की गई थी। परन्तु आज तक किसानों द्वारा शिकायत करने के बाद भी कोई भी अधिकारी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहें हैं।

ज्ञापन देते वक्त कांग्रेस के छाया विधायक राजेंद्र डब्बू साहू, बेलतरा के भूतपूर्व सरपंच व ब्लाक कांग्रेस कमेटी रतनपुर बेलतरा के उपाध्यक्ष मनहरण लाल जायसवाल, राजु विश्वकर्मा, सुभाष जायसवाल, किशन जायसवाल, शिव साहू आदि किसान मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *