जगदलपुर/बस्तर :— भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों तथा असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन को अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ (CGMSS) द्वारा बस्तर जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल के नेतृत्व एवं केंद्रीय बॉडी के बहुमत से, संघ के आदर्श विधान की धारा-16 के तहत निम्नलिखित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है—
– सोमनल बघेल – जिला अध्यक्ष
– पीलाराम नाग – जिला उपाध्यक्ष
– अविनाश बाघ – जिला मंत्री
– लखीराम भारती – जिला मंत्री
– असलम अंसारी – जिला कोषाध्यक्ष
संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति एवं संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को संगठित करेंगे। साथ ही उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों की रक्षा, विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर सुनील रत्नाकर (प्रदेश मंत्री सह संभागीय अध्यक्ष, बस्तर संभाग), संजय लाला (जिला अध्यक्ष, कोंडागांव), समीम खान, दुर्गा, मनोज सेठिया, खूबचंद कश्यप, बली, रंजीता कश्यप सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

