गौरीनंदन गणेश उत्सव समिति में गणेश उत्सव की धूम…



बिलासपुर / संजय हाइट ब्लाक ए में गणेश जी भगवान प्रथम वर्ष विराजमान किया गया है जिससे पूरा ब्लाक वासी मंत्रमुग्ध होकर भगवान गणेश जी का पूजन-अर्चन मिलकर धुमधाम से मना रहे हैं। इसी क्रम में बिते दिन शनिवार को रामायण गान का आयोजन तथा रविवार को मीरा भजन महिला मंडली द्वारा गणपति जी के समक्ष संगीतमय भजन प्रस्तुति की गई।आज सुबह गणेश पुजा के मुख्य जजमान बृजेश वाजपेई जी और भाभी जी द्वारा गणेश पुजा व आरती की गई।
समिति का संचालन बृजेश बाजपेई, ओमप्रकाश मिश्रा, सुनील वीनचुरकर, बजरंग सिंह क्षत्रिय, जवाहरलाल यादव, सत्यनारायण परिहार,माधो मिश्रा, विवेक पांडे, हरिशंकर तिवारी तथा पूरा ब्लाक वासी कर रहे हैं। पंडित दिनेश पांडे जी को मुख्य पुरोहित बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *