समाचार
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला अथवा अशासकीय संस्था को प्रति वर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है।
सम्मान के लिए नामांकन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यालय बिलासपुर में 10 अक्टूबर 2022 जमा किया जा सकते है। 10 अक्टूबर 2022 के पश्चात् प्राप्त आवेदन एवं प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे संपर्क कर सकते है।

