बिलासपुर / सूर्यवंशी समाज के आधिपत्य जमीन बहतराई में खसरा नंबर 329 रकवा 5.820 हेक्टर में रकबा 0.75 एकड़ भूमि में समाज का सभागार के साथ ही साथ बाउंड्री बाल भी हुआ है जहां विगत 25 वर्षों से समाज का विभिन्न सामाजिक कार्य गतिविधियां निरंतर होता रहता है। विधायक मत से इस भूमि पर सूर्यवंशी समाज सभागार बना है। जिसे कलार समाज प्रगतिशील जयसवाल समाज के कुछ लोगों द्वारा इस समाज के पूर्व में बनाए गए बाउंड्री के अंदर जबरिया कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते सूर्यवंशी समाज में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। जिसका निराकरण तत्काल किया जाना आवश्यक है। सूर्यवंशी समाज के अति आवश्यक बैठक में निर्णय लिया गया की सूर्यवंशी समाज की भूमि पर राजस्व अधिकारी नियम विरूध जयसवाल समाज के कुछ लोगों को भूमि आवंटन हेतु प्रतिवेदन बनाया है ।उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। तथा सूर्यवंशी समाज के भूमि पर अवैध रूप से दूसरे समाज के कुछ लोगों द्वारा जबरिया कब्जा किए जाने के विरोध में आज कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंप कर इस अति संवेदनशील मुद्दे पर शासन प्रशासन को अवगत कराया गया।साथ ही ज्ञापन में कहा गया है कि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं करने पर सूर्यवंशी समाज द्वारा वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। एवं दुसरे समाज को दिए गए जमीन को रद्द कर सूर्यवंशी समाज को आवंटित करने कि मांग कि है। ज्ञापन देने वालों में समाज के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर ढहरिया , सदस्य छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद , संरक्षक सुर्यवंशी समाज झगर राम सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष मनोज खरे, सचिव अजय बेन ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंश सूर्यवंशी, परिक्षेत्र कोषाध्यक्ष रामेश्वर सप्रे ,पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष राधेश्याम मंजारे, परिक्षेत्र अध्यक्ष रामरतन भारद्वाज ,पूर्व जिला महासचिव साखन दर्वे , परिक्षेत्र उपाध्यक्ष विजय भौमिक,पूर्व परिक्षेत्र सदस्य टी आर लहरे, राम भाऊ केनार, , राजकुमार नारंग सांस्कृतिक सचिव,संतोष सूर्यवंशी सत्य प्रकाश ,परमेश्वर सूर्यवंशी , दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी,धनपत सूर्यवंशी , बृजभूषण लाल, अशोक सूर्यवंशी, बृजलाल सूर्यवंशी राजेश सूर्यवंशी ,उदल सूर्यवंशी, सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

