खबर / छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बदलना तय हो गया है। बुधवार को जांजगीर से भाजपा विधायक नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा फेरबदल की शुरुआत हाल ही में की थी। सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की जगह सांसद अरुण साहू को नियुक्त किया गया। इसी समय नेता प्रतिपक्ष को भी बदलने की खबर मिली थी। अब जांजगीर विधायक नारायण चंदेल को बुधवार को नेता प्रतिपक्ष घोषित किये जाने की खबर मिल रही है।

Spread the word

