छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक संपन्न: संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव पर हुई चर्चा

पाली/कोरबा (21 जनवरी 2026) :— स्थानीय लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम गृह में आज छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पाली, कटघोरा, बांकी मोगरा सहित आस-पास के क्षेत्रीय पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा कि संगठन ने अपने सफल 2 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब आगामी फरवरी या मार्च माह में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार अनिल साखरे को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संस्थापक संरक्षक शंकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है।
इस दौरान पुराने सदस्यों ने विधिवत सदस्यता फॉर्म भरकर अपना नवीनीकरण कराया, वहीं नए पत्रकार साथियों ने भी संगठन में शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल और संभागीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी पत्रकार एकता पर बल दिया।
बैठक में संगठन के अनुशासन और विस्तार को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से
  देवदत्त तिवारी – प्रदेश अध्यक्ष
  प्रकाश चंद्र अग्रवाल – प्रदेश महासचिव
कमल वैष्णव – प्रदेश सचिव
संतोष मिश्रा – प्रदेश मीडिया प्रभारी
  आमिर खान – जिला सचिव, बिलासपुर
  फिरत दास महंत – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
दीपक शर्मा – संभागीय उपाध्यक्ष (संभाग बिलासपुर)
बी. एन. यादव – जिला महासचिव कोरबा
रामनारायण रजक – जिला उपाध्यक्ष, कोरबा
  तारकेश्वर पटवा – ब्लॉक अध्यक्ष, पाली
  ओम प्रकाश जायसवाल – ब्लॉक सचिव, पाली
धनेश देवांगन – मीडिया प्रभारी, बांकी मोगरा
प्रणय मिश्रा – उपाध्यक्ष, बांकी मोगरा
एच. बी. अंसारी – कोषाध्यक्ष, बांकी मोगरा
अजय कुमार चौहान – सचिव, बांकी मोगरा
  विमल कुमार – सदस्य, ब्लॉक कार्यकारिणी
  मनोज कुमार डिक्सेना – सदस्य
  दीपक कुमार डिक्सेना – सदस्य
सुनील साहू – सदस्य
  सुनील कुर्रे – सदस्य
  राहुल जायसवाल – सदस्य आदि साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *