निगम प्रशासन की अनदेखी से बिलासपुर शहर का हाल बेहाल …

दो दिन के बारिश में ही खुल जाता है पोल…

बिलासपुर / बिलासपुर शहर जो छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे बड़े शहरों में स्थापित है का हाल लगातार खराब होता जा रहा है वह चाहे भाजपा के पन्द्रह साल का शासन हो या अभी कांग्रेस की सरकार हो लगातार ट्रैफिक समस्या,सड़कों में गड्ढे,बरसात में पानी का भराव हो लगातार जनता परेशान रहती है, बिलासपुर को लोग खोदापुर और गड्ढापुर का नाम भी दे चुके हैं जिससे विधायक और सरकार की छवि भी खराब हुई । आज भी वही हाल बरकरार है बिलासपुर के क‌ई मोहल्ले और सड़कों पर गन्दे नाली का पानी बहता हुआ देखा जा सकता है । अभी ताजा खबर दो दिन से बारिश का है बन्नात चौक के पास पानी भरा हुआ है तिफरा सब्जी मंडी जाने वाले रास्ते पर भी एक फीट से ऊपर पानी भरा हुआ है उस रास्ते पर गड्ढे भी हैं लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है दुर्घटना होने की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है चुनाव भी नजदीक है सत्ताधारी पार्टी को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

देखें वीडियो – तिफरा सब्जी मंडी का हाल
बन्नात चौक का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *