बिलासपुर सेमरताल – संकुल केन्द्र सेमरताल में दिनांक 13-9-2023 को कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पाँच प्रा शाला और तीन पूर्व मा शाला शामिल हुए।
सर्वप्रथम संकुल प्रभारी सुनीता शुक्ला प्राचार्य के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया। उपस्थित सम्मानीय संकुल प्रभारी, प्रधानपाठकों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया।
सर्वप्रथम क्विज प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ जिसमें प्राथमिक एवं मिडील स्कूल के विद्यार्थीयो से सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित से संबंधित,प्रश्न पूछा गया। क्विज स्पर्धा में प्रथम स्थान प्रा शाला नवगंवा के पार्थ तिवारी, द्वितीय स्थान अविनाश को मिला।
माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान वंदना सूर्यवंशी द्वितीय प्रतीक मधुकर पूर्व मा शाला बालक सेमरतताल रहे।
टी एल एम के निरीक्षण दल शा उ मा शाला सेमरताल की शिक्षिका सपना शर्मा, पद्ममा द्विवेदी, शैली यादव, सीमा ठाकुर अनिल कुमार वर्मा ने टी एल एम का अवलोकन किया। जिसमें माध्यमिक स्तर पर प्रथम शा क पूर्व मा शाला सेमरताल। द्वितीय स्थान शा पूर्व मा शाला बालक सेमरतताल रहे।
प्रा शाला स्तर पर प्रथम स्थान शा प्रा शाला सेमरताल द्वितीय स्थान प्रा शाला भदौरियाखार रहा।
टी एल एम के तहत ह्दय की धड़कन, मोबाइल बैट्री, सूक्ष्म जीव, फेफड़े की कार्य प्रणाली और चंद्रयान के माडल को बच्चों ने प्रदर्शित किया।
सभी विजेताओ को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सी के महिलांगे प्रधानपाठक, शांति तिर्की प्रधानपाठक, बलराम पटेल प्रधानपाठक, जवाहर श्रीवास प्रधान पाठक, शिप्रा आश्ना लहरी, सुरेश कुमार दुबे , ईश्वर गहवई उ व शिक्षक, प्रदीप कुमार मुखर्जी उ व शिक्षक, सुमन राजेन्द्र कौशिक, क्रांति सिंगरौल, अनिता बोरकर, नमिता बेहार , बालमुकुंद शर्मा, अनिसा नुर, इंदिरा कश्यप, तारा सूर्यवंशी, रजमुनिया भगत, अनुप नुतन एक्का, जागेश्वरी देवागंन, भुनेश्वरपटेल, निलिमा निकोसे, अनुपमा गौरहा, शुभा पांडेय, रूपराम निर्मलकर,माया बरगाह, किर्तन लाल बंजारे उपस्थित रहे।
अंत मे अभार प्रदर्शन शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा ने किया।

