अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसी विधायक एवं कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के विरोध में हल्ला बोल

अग्निपथ की आग पूरे देश में लगी हुई है। जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक विपक्षी दल इसके खिलाफ ताल ठोक के बैठी हुई है और वे सभी इसे वापस ले ने की मांग केन्द्र की मोदी सरकार से कर रहे हैं। विपक्षी दलों को यह पूरा भरोसा है कि कृषि कानून की तरह इसे भी वापस लेना पड़ेगा परंतु इसके उलट केंद्र सरकार ने अग्नीपथ योजना के तहत अग्नि वीरों की सेना में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इधर इसके विरोध में युवाओं सहित प्रमुख विपक्षी पार्टियों का जोरदार प्रदर्शन भी चल रहा है। आज केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सभी विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विधानसभाओं में सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मटियारी में भी कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और लोगों को अपने अपने उद्बोधन से अग्निपथ योजना के दुष्प्रभाव और नुकसान से अवगत कराया गया जिसमें मुख्य रूप से विजय केशरवानी जिलाध्यक्ष ग्रामीण, झगरराम सुर्यवंशी ब्लाक अध्यक्ष बेलतरा, चुन्नी लाल साहू भूतपूर्व विधायक प्रभारी ग्रामीण , भुवनेश्वर यादव,श्रीमती संध्या तिवारी पार्षद वार्ड 51,शेख निजामुद्दीन, लक्ष्मी कुमार गहव‌ई , टिकम सिंह , राजेश यादव, दिलीप वस्त्र कार, अजय अवस्थी, सुरज वस्त्र कार, किसन पटेल, शुभम भारद्वाज, प्रदीप साहु, रामेश्वर सप्रे, मुकुंद साहु, विरेन्द्र कुमार, रामरतन कौशिक, अंजु सोनी, रामबाई, शिवकुमारी, दिनेश कश्यप, सरिता केंवट ,भागवत सोनी, नीरज सोनी, प्रवेश पटवा, राजकुमार कश्यप, भानु कश्यप,सुबे कुमार वस्त्र कार, उमेश कौशिक, प्रहलाद कोहली,देवशरण यादव, संजय भास्कर, दुर्गा सिंह ठाकुर, राकेश शुक्ला, रामेश्वर यादव,विनय शुक्ला,उदल सुर्यवंशी, धम्पत सुर्यवंशी, देवारी यादव, रूद्र प्रताप सिंह, संतोष मिश्रा आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *