मोदी सरकार द्वारा सत्ता के ताकत का दुरूपयोग करते हुए केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्ष को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर बेलतरा विधानसभा के कांग्रेस जनों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तथा राज्य पाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया

वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक विद्वेष सत्ता के ताकत का दुरुपयोग करते हुए केंद्रीय एजेंसियों जैसे प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई आयकर सहित विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के विरुद्ध असंवैधानिक रूप से दबाव पूर्वक कार्यवाही करते हुए डराने व दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए कांग्रेससजनों ने कड़े शब्दों में विरोध किया है।
पिछले 3 दिनों से केंद्र सरकार ने पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति के बिना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय को किले के रूप में बदल दिया है पुलिस नेताओं कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैहरमी के साथ मारपीट कर रही है सत्य की इस लड़ाई के लिए सत्याग्रह शांतिपूर्ण प्रदर्शन और एकजुटता को कुचलने के लिए केंद्र सरकार क्रूरता पूर्वक बल का प्रयोग कर रही है जिसका विरोध एवं निंदा करते हुए बेलतरा विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सुर्यवंशी , विजय केशरवानी , लक्ष्मी गहव‌ई , पार्षद संध्या तिवारी , भुवनेश्वर यादव , राजेंद्र साहु , विष्णु यादव, अनिल यादव, संतोष मिश्रा, दिलीप पाटिल , अशोक मानिकपुरी, टिकमसिंह , अजय काप्से , दयाशंकर पेठे , अंकित प्रजापति , जगमोहन कश्यप , आदि सैकड़ों कांग्रेस जनों ने लिंगीयाडीह राजकिशोर नगर चौक पर धरना प्रदर्शन किया तथा लोगों को अपने उद्बोधन से मोदी सरकार के तानाशाही रवैए को अवगत कराया तथा राज्य पाल और राष्ट्रपति को एस डी एम के द्वारा ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के तानाशाही रवैए से अवगत कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *