एथेनाल प्लांट बंद के आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मंत्री से की मुलाकात

बेमेतरा // एथेनाल प्लांट बंद करने आंदोलन कर रहे किसानो का प्रतिनिधि मंडल ने अजीताभ मिश्रा के नेतृत्व मे उपमुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव से मिलकर उन्हें बेमेतरा जिला के पथर्रा और रांका में एथेनाल प्लांट के लिए विगत डेढ़ महीने से चल रहे आंदोलन कर रहे किसानो और उनकी चिंताएं और आशंका से अवगत कराते हुए रांका और पथर्रा के एथेनाल प्लांट को दिए गए एन ओ सी में गंभीर अनियमितता के दस्तावेज उन्हें सौंपा ,और इसकी गंभीरता की देखते हुए शीघ्र उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही की मांग रखी है।एन ओ सी के लिए विज्ञापन जारी करने की तिथि से पूर्व ही मनमानी रूप से एन ओ सी जारी कर दिया गया इसकी जानकारी उन्होंने उप मुख्यमंत्री को बताई।मिश्रा ने कहा कि अनापत्ति का विज्ञापन निकालने के पहले ही तत्कालीन एस डी एम दुर्गेश वर्मा ने 2022 में एनओसी दे दिया तथा डायवर्सन के लिए एक तरफा कार्यवाही करते हुए बिना पंचायत के सहमति के बिना डायवर्सन का आदेश दे दिया साथ ही ग्राम सभा द्वारा, ग्राम पंचायत से पारित प्रस्ताव को रद्द करने जानकारी दी गई थी लेकिन शासन द्वारा अब तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसी प्रकार प्लांट के नजदीक स्कूल तालाब आदि की जानकारी के गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए है,जो पूरी तरह निराधार है। माननीय मंत्री महोदय ने सभी बातों को ध्यान से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।मुलाकात के क्रम में आज किसान संघ के संयोजक प्रमिल तिवारी एवं प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री विजय शर्मा से भी मुलाकात कर चर्चा की और उन्हें बताया कि इस प्लांट के लिए दी गई अनुमति ही पूरी तरह से गलत तथ्यों के आधार पर नियम कानून को ताक पर रख कर दी गई है,इन्हीं गलत तथ्यों के दस्तावेज जिला प्रशासन को सौंपने और इस प्लांट पर कार्यवाही की फरियाद ले कर गए किसानो पर ही दमनकारी नीति लागू करते हुए दो किसानों को 151 में कार्यवाही करने और दो अन्य किसान पर झूठा अपराधिक प्रकरण दर्ज कर इस आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया है।माननीय मंत्री महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बात को ध्यान से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिया है। इसी प्रकार लगातार राजधानी में किसान संघ ने अपनी समस्याओं से अवगत करते हुए पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी से भी मिलने का कार्यक्रम बनाया है ।किसान संघ के प्रमिला तिवारी ने बताया कि गैर राजनीतिक पर्यावरण प्रेमियों और किसान नेता जिसमें मेघा पाटकर और राकेश टिकैत के नाम शामिल हैं से संपर्क किया गया है।और आंदोलन के लिए समर्थन लेने का प्रयास किया जा रहा है ,उनकी ओर से आश्वासन प्राप्त हो चुका है।आगामी दिनों में शीघ्र ही उन्हें आंदोलन स्थल पर आने की पूरी संभावना बनी हुई है।आज बेमेतरा जिला के पथर्रा में ग्राम के लोगों सहित आसपास की ग्रामीणों के आंदोलन को 45 दिन पूरे हो चुके है।जो अब भी जोश और जुनून के साथ धरना में बैठे हैं शासन प्रशासन किसानों की धैर्य की परीक्षा ले रही है लगातार आसपास के गांव के लोगों का समर्थन बढ़ते ही जा रहा है। आंदोलन में निरंतर सक्रिय रहने वाले रामलाल यादव का आज आकस्मिक निधन से पूरा माहौल बेहद गमगीन रहा।इस आंदोलन में सक्रिय रूप से जुड़े लोगों में ये विगत 45 दिन में तीसरा निधन है।सभी को आंदोलन स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।आंदोलन 45 दिनों बाद भी यथावत जारी है।धरना स्थल पर आकर प्रतिनिधिमंडल ने सारे घटनाक्रम की जानकारी प्रदान की प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित लोगों को दी। आंदोलन करियों ने बताया बहुत जल्दी एक बड़ी महापंचायत रांका कठिया के बीच शीघ्र ही आहूत की जाएगी।
आज प्रमुख रूप से बसंत जोशी,हेमंत साहू,श्यामलाल श्रीमती प्रीत काली निषाद,श्रीमती पनाबाई कोशली श्रीमती चंद्रिका विश्वकर्मा,सरपंच श्रीमती उषा शर्म,नरेश साहू ,घनाराम निषाद,अवध साहू,टीकाराम साहु, ऋषि साहू,हेमलाल साहू,सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *