आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न 
बिलासपुर में 110 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं             परीक्षा केंद्रों में समयपालन सख्ती से लागू, लेट आने वालों को नहीं मिला प्रवेश

बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ( व्यापम) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा आज 110 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुआ। परीक्षा में 82.03 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए।  परीक्षा के लिए कुल 34,440 आवेदकों ने परीक्षा केंद्र के रूप में बिलासपुर शहर का चयन किया था, जिसमें से केवल 28,254 परीक्षार्थी परीक्षा देने निर्धारित केंद्रों में उपस्थित हुए। और 6,186 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुछ केंद्रों में विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश देने से बाहर ही रोक लिया गया। व्यापम के निर्देशानुसार 10.30 बजे तक मुख्य प्रवेश द्वार बंद किया जाना था। इसका कड़ाई से पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *