
बिलासपुर/ दिनांक 06 नवंबर को आयोजित होने वाले कूर्मि वार्षिक अधिवेशन एवं पटेल जयंती समारोह के लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के तत्वावधान में प्रतिवर्ष होने वाले इस वृहद आयोजन में पूरे छत्तीसगढ़ से स्वजातीय बंधु पधारेंगे। इस बार यह आयोजन बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सभागार कोनी रोड सरकंडा, बिलासपुर में होगा। जिसके प्रचार प्रसार के लिए चेतना मंच के प्रांत पदाधिकारीगण, प्रदेश महिला टीम, प्रदेश युवा टीम, संभाग पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों द्वारा प्रदेशभर का दौरा किया जा रहा है। उक्त समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतीथियों के द्वारा शपथ दिलायी जाएगी। साथ ही प्रतिभा सम्मान किया जाएगा जिसके लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी में 85 प्रतिशत अंक पाने वाले विघार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विशिष्ट सम्मान हेतु योग्यता प्रमाण पत्र डा. आनंद कश्यप, अनिल वर्मा, के पास जमा कर सकते हैं। पटेल जयंती के मुख्य कार्यक्रम के पूर्व बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पटेल जयंती पखवाड़ा का आयोजन भी किया जा रहा है। नया सरकंडा, करमा, बरतोरी , भरेवा, पथरिया, तिफरा, सिलदहा, अंडा, भिलाई जयरामनगर, तखतपुर, रतनपुर, पोड़ी, धनिया, जरहागांव, मुगेंली, पेन्ड्रा एवं तेंदुमुड़ा सहित सत्रह स्थानों में जयंती पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 28/10/22 को कुर्मी सामुदायिक भवन तिफरा बिलासपुर में कूर्मि सिद्धेश्वर पाटनवार जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष ईंजी. लक्ष्मी कुमार गहवई, प्रदेश महिला अध्यक्ष भारती कश्यप , प्रदेश महासचिव डॉ. विश्वनाथ कश्यप, प्रदेश सचिव देवनारायण कश्यप, कोमल पाटनवार , राजेन्द्र वर्मा, पुनाराम कश्यप, माला चंद्राकर, आशा कश्यप, सहित स्थानीय प्रतिनिधि इंद्रभूषण चंदनाहू , ईश्वर कश्यप , रघुवीर चंद्रनाहू, मदन चंदनाहू, राजू चंदनाहू रमाकांत चंदनाहू, देवी कश्यप, रोशन कश्यप, बैजनाथ कश्यप, परस कश्यप ,भागवत कश्यप, दुर्गा कश्यप, रामायण कश्यप, 55 सामाजिक उपस्थित रहे । जयंती पखवाड़ा का संचालन जिला शहर अध्यक्ष रविन्द्र पाटनवार ने किया। सभी स्वजातियों को चेतनामंच की ओर से कूर्मि पंचांग भेंट कर कूर्मि वार्षिक अधिवेशन एवं पटेल जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया गया।


