
पाटन । मुख्यमंत्री ग्राम पाटन के शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय में आज बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में खेलकूद कबड्डी,गोली चम्मच,संखली, एवं रस्सा कस्सी तथा आनंद मेले में स्टॉल का आयोजन कर बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक के सभी विद्यार्थियों द्वारा बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया गया। सभी प्रतिभागियों को खेलकूद में प्रथम,द्वितीय आने वाले खिलाड़ियों एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की तरफ इस संस्था के प्राचार्या श्रीमती प्रमिला चंद्राकर एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से पुरुस्कृत किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष रूप से संस्था के पी.टी.आई श्री.ललित साहू,श्री.आर.एस.लहरी, श्री.बी.पी.वर्मा,श्री.मूलचन्द साहू,श्री.यमराज सर,श्री.विवेक तिवारी श्री. देवांगन सर एवं समस्त शिक्षकगणों का साथ रहा । इन सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

