
बिलासपुर / मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी के नेतृत्व में गंगाजल शुद्धि रैली निकाली गई हाथों में नीम पत्ती, गंगाजल और गोबर लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया कांग्रेस भवन से निकली रैली नेहरू चौक से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के निवास तक किया गया । सबसे पहले नेहरू चौक में जिस जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हूंकार रैली के सभास्थल को गोबर से लीपकर पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार कर गंगाजल से पवित्र किया गया शंखध्वनि भी बजाया गया विजय केसरवानी ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपचुनाव भानू प्रताप पुर में ब्रह्मनंद को भाजपा द्वारा टिकट दिया गया है जिस पर नाबालिग लड़की से बालात्कार का पंजीकृत अपराध दर्ज है ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने टिकट देकर छत्तीसगढ़ की महिलाओं का अपमान किया है और इधर स्मृति ईरानी हूंकार रैली करती है जो सरासर दिखावटी और फरेब है इनका चाल चरित्र और चेहरा बालात्कारीयों का साथ देना और झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना है जो हम नहीं होने देंगे । आगे कहा कि हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी छत्तीसगढ़ में महिलाओं का सम्मान करती है पूजा करती है हम महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते हम भाजपा के उम्मीदवार जिस पर बालात्कार का पंजीकृत अपराध दर्ज है ऐसे व्यक्ति को टिकट देने का घोर निन्दा करते हैं विरोध करते हैं इनको इस कृत्य के लिए गोबर और गंगाजल देकर इनकी पार्टी को पवित्र करने के लिए आग्रह किया जायेगा ताकि दुबारा हमारी छत्तीसगढ़ की महिलाओं का अपमान न हो और स्मृति ईरानी जैसे लोगों को बुलाकर ड्रामा न किया जाए। बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे ने कहा कि भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को बेनकाब करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को अपनी पार्टी की शुद्धिकरण के लिए गंगा जल और गोबर सौंपकर कांग्रेस पार्टी आग्रह करेगी कि गंगाजल और गोबर से भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए पार्टी का शुद्धिकरण करें जिसके लिए आज गंगा जल शुद्धि करण रैली का आयोजन किया गया है हम उस स्थान को भी पवित्र किये हैं जहां स्मृति ईरानी ने खड़ा होकर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को गुमराह करते हुए झूठ बोला था आज स्मृति ईरानी आकर स्पष्ट करें कि ब्रह्मनंद जो पंजीकृत बालात्कारी का अपराधी है जिसने एक छोटी सी बेटी के साथ बालात्कार किया ऐसे व्यक्ति को टिकट क्यों दिया ? क्या यह छत्तीसगढ़ की महिलाओं का अपमान नहीं है ? छत्तीसगढ़ का अपमान नहीं है ? ऐसे नौटंकी करना इन्हें शोभा नहीं देता हम जन जन तक भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा को बताने का काम करेंगे और छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे हम शांतिपूर्वक भाजपा के ऐसे कृत्यों का खिलाफत करते रहेंगे । इस रैली में सैकड़ों कांग्रेसी नेता , पार्षद, पदाधिकारी , कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


