
बिलासपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी को बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सवेरे 11 बजे बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी हेलीपेड से रवाना होंगे। सवेरे 11.20 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलपान में उनका आगमन होगा। ग्राम बेलपान में सवेरे 11.30 बजे से 1.30 बजे तक भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात दोपहर 1.55 बजे ग्राम खैरी में मुख्यमंत्री श्री बघेल का आगमन होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दोपहर 2.35 बजे से 4.15 बजे तक ग्राम खैरी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम होगा। शाम 4.15 बजे सड़क मार्ग से वे विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम खपरी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खपरी में शाम 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न जनप्रतिनिधि मण्डल से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री खपरी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

