
कांग्रेस पार्टी ने 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ किया है इसी कड़ी में बेलतरा विधानसभा के नगरी क्षेत्र राजकिशोर नगर के वार्ड नंबर 51 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई ,वार्ड नंबर 51 की पार्षद श्रीमती संध्या तिवारी, छाया विधायक राजेंद्र साहू के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे राजकिशोर नगर के हर गली में पार्षद श्रीमती संध्या तिवारी ने लोगों से बड़े ही आत्मीयता से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी का समर्थन मांगा और मोदी सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराया


श्रीमती संध्या तिवारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी आरक्षण पर राजनीति कर रही है भाजपा की इस राजनीति में राज्यपाल भी मिल गई है विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं कर रही है जबकि हाईकोर्ट के आदेश से छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का आरक्षण कम होने के बाद स्वयं राज्यपाल महोदया ने ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से विशेष सत्र बुलाकर आरक्षण विधेयक पारित करवाने को कहा था भाजपा के सभी सदस्यों ने समर्थन देने के बाद पलटी मार दिया जो भाजपा के दोहरे चरित्र को दर्शाती है हम इस बात को जनता के पास पहुंचा रहे हैं और हमें जनता का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी लक्ष्मी कुमार गहवई ने कहा भारतीय जनता पार्टी को लोगों से कोई लेना-देना नहीं है वह सिर्फ मंदिर और धर्म पर जनता को उलझा रही है देश के विकास से उन्हें कोई मतलब नहीं है जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है इन सब बातों को हम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से जनता के समक्ष रख रहे हैं और हमें अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है ।

जिला सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि भाजपा सिर्फ नफरत और विभाजन की राजनीति करती है इसीलिए हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो पदयात्रा किया ताकि आपसी भाईचारा कायम रह सके अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर हम लोगों तक मोदी सरकार की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं हमें लोगों का भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है ।

छाया विधायक राजेंद्र साहू ने कहा कि जिस तरह से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में लोगों का साथ और प्यार समर्थन मिल रहा है उस हिसाब से आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 14 सीट से नीचे सिंगल डिजिट पर ही रहना पड़ सकता है 0 से 9 यह बात कल के रमन सिंह के बयान पर चुटकी लेना था रमन सिंह ने कहा था कि कोई भी ताकत भाजपा को विधानसभा चुनाव में परास्त नहीं कर सकता जिसका जवाब राजेंद्र साहू ने सिंगल डिजिट तक सीमट कर रह जायेंगे बताया ।

इस अभियान में पार्षद श्रीमती संध्या तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी कुमार गहवई, जिला सभापति अंकित गौरहा,छाया विधायक राजेंद्र साहू, झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलीप पाटिल, वार्ड नंबर 50 के पार्षद अमित सिंह ,लिगिंयाडीह के जोन अध्यक्ष अजय अवस्थी, रुद्र प्रताप सिंह,बेलतरा ब्लाक उपाध्यक्ष अशोक मानिकपुरी, अजय कापसे, दयाशंकर पेठे,साखन दर्वे, देवारी यादव,टीकम सिंह, अंकित प्रजापति,निशा कश्यप, इस्माइल खान, जसवीर सिंह, शरद खैरवार, सत्य शिव तिवारी, दीपेश राव, अमित बनर्जी , किशन पटेल, संतोष मिश्रा तथा सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे महिलाओं की भी संख्या काफी रही ।


