ग्राम पंचायत मुरु निवासी शुभम् तिवारी को मिला साइबर क्रिमिनल एक्ट में कार्य करने के लिए सर्वोच्च सम्मान ।



बिलासपुर । बिलासपुर और पूरे भारत में साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा । जिसमे बहुत वर्षों से कार्यरत शुभम् तिवारी को मिला पूरे भारत में सोवा वायरस डिटेक्ट करने और बचाने के लिए सर्वोच्च सम्मान से पुरुस्कृत किया गया है । भारत में बहुत गर्व की बात है कि ऐसे कुछ कंप्यूटर के जानकार है जो भारत में ही रहकर अपने देश की सेवा में लगे है । सूत्रों से पता चला कि शुभम् तिवारी को रूस और अमेरिका द्वारा बड़े पैकेज पर जॉब ऑफर हुआ था लेकिन अपने देश में कंप्यूटर शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए इन्होंने दूसरे देश के कार्य को छोड़ दिया है । प्रधानमंत्री जी द्वारा इनके कार्य की सराहना किया गया और इनके कुशल जीवन की कामना किया गया । जल्दी ही दिल्ली में इन्हे मेडल से सम्मानित किया जाएगा । भारत आज तकनीकी क्षेत्र में उन्नति कर रहा है । ऐसे युवाओं की भारत में बहुत आवश्यकता है । जिनका लक्ष्य भारत को तकनीकी क्षेत्र में आगे ले जाना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *