बिलासपुर 23 फरवरी 2023/वरिष्ठ नागरिकों को छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत, व्हील चेयर आदि प्रदान करने के लिए मूल्यांकन शिविर समारोह का आयोजन 24 फरवरी को सवेरे 10 बजे शासकीय ई. राघवेन्द्र राव विज्ञान महाविद्यालय (साईंस कॉलेज) के खेल परिसर में किया जाएगा। समारोह में बिलासपुर संभाग अंतर्गत बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मंुगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सारंगढ़ एवं सक्ती जिले से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे।

