बिलासपुर :- कांग्रेस पार्टी ने 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा प्रारंभ किया है,इसी कड़ी में 22 मार्च को बेलतरा विधानसभा के ग्राम फदहाखार में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनों की सहभागिता से किया गया।

इस पदयात्रा की अगुवाई बेलतरा विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी,छाया विधायक राजेंद्र साहू एवं ब्लाक उपाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई ने किया।

झगरराम सूर्यवंशी ने बताया कि बेलतरा विधानसभा के लगभग 90 प्रतिशत बुथों में पदयात्रा सफलता पूर्वक किया जा चुका है,इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की उपलब्धियां, जनकल्याणकारी योजनाएं एवं केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की विफल आर्थिक नीति के कारण बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्या को लेकर जनता के बीच गए और हमें जनता का आपार समर्थन प्राप्त हुआ।
छाया विधायक राजेंद्र साहू ने कहा कांग्रेस की बघेल सरकार के कार्यों से हर वर्ग का आदमी संतुष्ट है, युवा वर्ग को 2500 रुपए से 3500 रुपए योग्यता के आधार पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, किसान वर्गों के लिए भी बघेल सरकार ने बहुत कुछ किया है 2640 रुपए में धान खरीदी से किसान सक्षम हो रहा है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, गरीब वर्ग के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सहायता राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया गया जिसका फायदा गरीब परिवार को मिलेगा इन सब बातों को जनता के बीच मजबूती से रखा जा रहा है।

ब्लाक उपाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई ने कहा कि देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता का रुझान कांग्रेस के प्रति इस पदयात्रा में देखने को मिल रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की भूपेश सरकार को पुनः जनता द्वारा अपना मत देकर सरकार बनाने का मौका मिलेगा ऐसा कांग्रेस पार्टी को पूरा विश्वास है।

इस पदयात्रा में मुख्य रूप से बेलतरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी,छाया विधायक राजेंद्र साहू, ब्लाक उपाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, उपाध्यक्ष पुनाराम कश्यप,मंगला जोन अध्यक्ष सुजीत यादव,नगोई जोन अध्यक्ष टिकम सिंह, मटियारी जोन अध्यक्ष उदल सुर्यवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सुर्यवंशी, पूर्व बेलतरा ब्लाक सचिव पुरुषोत्तम सिंह,किसन पटेल,गुलाला यादव,बुथ अध्यक्ष समा सुल्ताना, बजरंग साहु, सचिव कांग्रेस सेवादल अहमद खान,फिरतीन साहु,भोला श्रीवास,सोनू यादव,शलीम खान, अराधना पटेल, सागर सारथी,लक्ष्मीन सारथी,रहीम खान,नजमा बेगम, शहजाद खान, ज्योतिष साहु, दुर्गेश श्रीवास, परमेश्वर कौशिक, राजेंद्र ध्रुव, सुरेश यादव,विजय भोई सहित भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।


