
बिलासपुर/ शहर के कई स्थानों में हाल ही में लगाए गए कुछ ट्रैफिक सिग्नल से आम जनता की परेशानी का कारण बनते जा रहा है इनके कारण व्यवस्था की जगह अव्यवस्था हो रही है।
शहर के कई स्थानों पर जहां यातायात इनके लगने के पहले सामान्य थी लेकिन अब वहां जाम की स्थिति बन रही है जिससे एंबुलेंस जैसी व्यवस्था तो प्रभावित हो रही है साथ ही अन्य आवश्यक कार्यों से जा रहे नागरिक भी भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
इन परेशानियों को देखते हुए ऐसे सिग्नल्स का परीक्षण कर इन्हें बंद करने या इसमें बायीं और के मार्ग को चालू रखने की भी उचित व्यवस्था बनाई जानी चाहिए ताकि आम नागरिक इससे होने वाली असुविधा से बच सकें।
शहर के दयालबंद से अपोलो जाने वाली तिराहा,भारतीय नगर चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग से व्यापार विहार मार्ग,गांधी चौक, तारबहार चौक, देवकीनंदन चौक,अशोक नगर चौक,महाराणा प्रताप चौक आदि स्थानों में नए सिग्नल की वजह से ज्यादातर जाम की स्थिति बन रही है।जितने भी नए सिग्नल लगें हैं वहां समय सीमा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस सिग्नल को बंद कर कुछ विकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने की मांग शहर के शिवा मिश्रा, अमीन युगल, सुदेश दुबे ,रेखेंद्र तिवारी, संजय सिंह, संदीप बाजपाई, अभिषेक जायसवाल, संजय सोनी, हिमेश सूर्यवंशी,संतोष मिश्रा,पवन पांडेय आदि नागरिकों ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की है।


