आजादी का अमृत महोत्सव : लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने फहराया तिरंगा, महापुरुषों के योगदान और संघर्ष को किया याद

75th Independence Day : आज देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर उत्सव मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 7.30 बजे लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया।

लालकिले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी. सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लालकिले की प्राचीर पर लगातार 9वीं बार तिरंगा झंडा फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हर स्वतंत्रता सेनानी को नमन करने का दिन है. महात्मा गांधी, वीर सावरकर, बीआर अंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है. यह देश कृतज्ञ है मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल, ऐसे अनेकों क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी’.

उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक है. उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के हर कोने में आन बान और शान के साथ तिरंगा लहरा रहा है. लालकिला पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की.

इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *