ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, निपनिया की टीम ने बाजी मारी…

..


उमलेश जायसवाल बेलतरा –

बेलतरा: — बिल्हा ब्लॉक कबड्डी प्रीमियर लीग लीम्हा एवं बिलासपुर ज़िला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। फाइनल मैच निपनिया और अंधियारीपारा के बीच खेला गया जिसमें निपनिया प्रथम विजेता रहा ।

प्रतियोगिता में बिल्हा ब्लाक के गोंडवाना फाइटर लिम्हागढ, बिल्हा क्लब, तोरवा क्लब , यंग ग्रुप नवापारा , रीपा बुल्स धौरामुंडा, युवा पलटन बेलतरा विधानसभा , केजीएफ गोंडवाना योद्धा बेलतरा सहित 7 टीमो ने भाग लिया

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र धीवर ( उपाध्यक्ष- मछुआ कल्याण बोर्ड छ.ग. शासन) ने कहा कि प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। इससे बच्चों की प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है। खिलाड़ी को खेल खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खिलाड़ी को जीत से अति उत्साहित ओर हार से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए।

साथ में दिनेश कश्यप ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

प्रथम स्थान पर रही टीम को 21000 रुपए व द्वितीय स्थान पर रही टीम को 15000 रुपए तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *