
रायपुर। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता की बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया है। राज्य के कर्मचारियों को अब 22 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा,आपको बता दें कि काफी लंबे समय से राज्य में कर्मचारी संघ DA और HRA की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे,सरकार से वार्ता के बाद मुख्यमंत्री ने कर्मचारी संगठनों को आस्वश्न दिया था जिसके बाद आज DA बढ़ोतरी करने आदेश जारी कर दिया है।

