स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ग्रामीणों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली मतदाता शपथ


बिलासपुर / मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत शासकीय बालक प्राथमिक शाला घुटकू एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छोटे-छोटे स्कूली बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में नारा वाचन कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। विकासखण्ड तखतपुर के सिलतरा के शासकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को मतदान करने की अनिवार्यता के संबंध में बताया गया तथा उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम टेकर में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली। मस्तूरी ब्लॉक में स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *