मां महामाया की नगरी रतनपुर में मुख्मंत्री बघेल , प्रमोद नायक एवं कांग्रेस के कई नेताओं ने पूजा अर्चना कर जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना किया ।।

समाचार
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रतनपुर में मां महामाया का किया दर्शन
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चौत्र नवरात्र के पांचवे दिन आज रतनपुर में महामाया देवी का दर्शन किया। उन्होंने मन्दिर में देवी मां की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री जी के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे , केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक जी ने भी देवी माता का आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आशीष सिंह ठाकुर, कमिश्नर डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, एसपी पारुल माथुर सहित बड़ी संख्या में दर्शनार्थी एवं भक्तगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *