मतदाता जागरूकता अभियान: मतदाताओं का किया गया सम्मान



बिलासपुर // मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम विजयपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध, नवविवाहिता एवं दिव्यांग मतदाताओं का सम्मान किया गया। आगामी निर्वाचन में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी हेतु उपस्थित नागरिकों को प्रेरित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक, स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं सहित स्व सहायता समूह की दीदियां शामिल हो रही है। इसके साथ ही विभिन्न विकासखण्ड के स्कूली बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *