बिलासपुर / कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें बिलासपुर में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के रिक्त 26 पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए पात्र एवं अपात्रों की सूची जारी की गयी है। सूची पर दावा आपत्ति 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में किये जा सकते है। दावा आपत्ति का निराकरण सूची 25 अक्टूबर को कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध रहेगी, जिसे 27 अक्टूबर को अवलोकन किया जा सकता है। निर्धारित समय के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डीएमएफ मद से एव्हीएफओ के 26 पदों पर भरती के लिए आवेदन मंगाये गये थे। जिसके विरूद्ध निर्धारित तिथि तक 274 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से बिलासपुर जिले से संबंधित 34 आवेदन, बिलासपुर संभाग से 66 आवेदन प्राप्त हुए। 37 आवेदकों के आवेदन अपात्र घोषित किये गये।

